यज्ञ शाला की परिक्रमा व श्री कनक बिहारी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए, 251 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित हुए नकुलनाथ
Chhindwara 20 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरई विधानसभा क्षेत्र के चांद ब्लॉक की पावन भूमि लोनीकला में चल रहे 251 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित हुए धर्मानुरागी पूर्व सांसद नकुलनाथ ने सर्वप्रथम यज्ञ शाला की परिक्रमा कर विधि विधान से पूजा, अर्चना कर सभी के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। साकेतवासी यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री कनक बिहारी दास जी महाराज की प्रतिमा स्थापना एवं 251 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित हुए नकुलनाथ ने श्री कनक बिहारी जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया साथ ही उपस्थित श्रद्धालुजनों से भेंट की। आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल हुए नकुलनाथ ने धार्मिक अनुष्ठान के महत्व पर जोर दिया और यज्ञ आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए समिति को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह भूमि श्री कनक बिहारी दास जी महाराज के तप, तपश्या व अनुष्ठानों से पावन हुई है जिसका महत्व जिले का प्रत्येक श्रद्धालु भक्तजन जानते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यज्ञ समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। यज्ञ केवल धार्मिक चेतना नहीं बल्कि सामाजिक एकता व पर्यावरण चेतना का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से साकारात्मक ऊर्जा का निरंतर प्रवाह होता है। उन्होंने अंत में पुन: यज्ञ शाला व श्री कनक बिहारी जी महाराज को नमन किया।

