नवोदय चयन परीक्षा 2025: कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई
आवेदन हेतु navodaya.gov.in वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध
Seoni, 28 July 2025
सिवनी यशो:- जवाहर नवोदय विद्यालय, कान्हीवाड़ा में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा दिसम्बर 2025 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़े :- तिलक हाई स्कूल सिवनी की दुर्दशा: शिक्षा, भवन और व्यवस्था तीनों मोर्चों पर फेल
केवल कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र
जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी के अनुसार, इस चयन परीक्षा के लिए वे विद्यार्थी पात्र होंगे जो सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हैं। आवेदन http://navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
यह भी पढ़े :-गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच
कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे कक्षा 5वीं की वर्तमान दर्ज संख्या के अनुसार शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें। यह पहल विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।



