सिवनीमध्यप्रदेश

स्वरोजगार योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: कलेक्टर नेहा मीना ने बैंकों और विभागों को दिए सख्त निर्देश

डीएलसीसी बैठक में ऋण वितरण, स्वरोजगार योजनाओं, स्व-सहायता समूहों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा

सिवनी: कलेक्टर नेहा मीना ने बैंकों और विभागों को दिए सख्त निर्देश, स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा

Seoni, 17 July 2026
सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, बैंक ऋण वितरण, विभागवार लक्ष्य, बैंकिंग समन्वय तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

सिवनी कलेक्ट्रेट में डीएलसीसी बैठक की अध्यक्षता करतीं कलेक्टर नेहा मीना
कलेक्टर नेहा मीना ने डीएलसीसी बैठक में स्वरोजगार योजनाओं और बैंक ऋण वितरण की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी विभागों और बैंकर्स को निर्देश दिए कि बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

इन योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, जनजातीय कार्य विभाग एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की स्वरोजगार योजनाएं, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों का चयन कर समय पर ऋण प्रकरण तैयार करें तथा बैंकों के साथ समन्वय बनाकर शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करें।

उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के लंबित ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि पात्र हितग्राही समय पर स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

महिला स्व-सहायता समूहों को बैंकिंग से जोड़ने पर विशेष फोकस

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिक से अधिक समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें समय पर निपटाएं

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित बैंकवार लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जिले के प्रमुख बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- “शिक्षा, पारदर्शिता और युवा भविष्य के लिए सड़क पर उतरेंगे पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, 19 जुलाई को बरघाट से सिवनी तक गैर-राजनीतिक पदयात्रा”

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! सिवनी में 150 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी 

बारिश में पानी से बीमारी का खतरा! सिवनी में पीएचई अलर्ट, गांव-गांव हैंडपंप और कुओं में डाली जा रही क्लोरीन 

“जय जगन्नाथ” के उद्घोष से गूंजा सिवनी, 155 साल पुरानी रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब; विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने की पुष्पवर्षा 

https://www.facebook.com/share/p/1Cq1ZV4REv/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button