छिंदवाड़ाराजनीति

स्थापना दिवस पर बस्ती चलो अभियान में दौरा करेंगे पदाधिकारी: शेषराव

Chhindwara 05 April 2025

छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के जिला संयोजक संजय पटेल ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में आज सुबह 11 बजे पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा । इसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थिति होकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे तथा अपने-अपने मतदान केन्द्र पर भी पार्टी का ध्वज लगाकर तथा मतदान केन्द्र में प्राथमिक सदस्यों की बैठक कर तथा सेल्फी लेकर सोशल मीडिया तथा पार्टी के संगठन ऐप्प में भी प्रचारित किया जाएगा ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पार्टी स्थापना दिवस का आयोजन 6 अप्रैल को सभी बूथों पर किया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह इस प्रकार मनाया जायेगा:

पार्टी ध्वज लगाना: सभी कार्यकर्ता अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।
महिला भागीदारी: आयोजनों में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
सेल्फी और सोशल मीडिया: आयोजन की सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर “हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत के साथ पोस्ट किया जाएगा।

बस्तियों के स्वच्छता अभियान:

बस्ती चलो अभियान: 7 से 12 अप्रैल के बीच जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष दिन में 8 घंटे बस्ती चलो अभियान के तहत सेवा बस्ती का दौरा करेंगे।
स्वच्छता अभियान: मंदिर, अस्पताल, स्कूल व गलियों में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
लाभार्थियों से मुलाकात: विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत करेंगे।
आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूलों का दौरा: आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पंचायत कार्यालय का दौरा कर जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करेंगे।

सम्मेलन और सम्मान:

नए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन: 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर और 8-9 अप्रैल को मंडल व विधानसभा स्तर पर भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर नए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

– वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान: वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता, मीसा बंदी तथा कारसेवकों का सम्मान करने के साथ बूथ समितियों की बैठक आयोजित की जाएगी। पार्टी स्थापना दिवस के जिला सहसंयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भारत घई तथा ओम चौरसिया ने सभी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से पार्टी का स्थापना दिवस में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया ।

धूमधाम से मनाया जायेगा श्रीराम जन्मोत्सव, दोपहर 3 बजे निकलेगी विशाल शोभायात्रा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!