मध्यप्रदेशसिवनी

"शिकायतों पर सोए अफसर, अब भरेंगे जुर्माने की कीमत, 25 अफसर दंडित

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में लापरवाही पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

Seoni 13 August 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों, लेवल ऑफिसर द्वारा शिकायतों को समय पर अटेंड न करने और बिना निराकरण दर्ज किए शिकायतों को आगे बढ़ाने जैसी लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की है।

जांच में दोषी पाए गए 25 लेवल ऑफिसर्स पर प्रति शिकायत 100 की दर से कुल 4,000 तक का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

जुर्माने की सूची में शामिल अधिकारी

  • कार्यपालन अभियंता: चतुर्भुज पटेल (200), आर.के. हनुमंते (100)

  • कनिष्ठ अभियंता: सुमित पाठक (100), अरुण मर्सकोल (200), नरेंद्र कुमार (100)

  • जनपद पंचायत सीईओ: अंजू भारती, रेखा देशमुख, ओंकार सिंह ठाकुर

  • अन्य अधिकारी: खनि निरीक्षक, परियोजना अधिकारी, तहसीलदार, महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई, एसडीएम, सीएमओ, चिकित्सा अधिकारी, बीआरसीसी, प्राचार्य आदि

अर्थदंड की वसूली

आदेशानुसार अर्थदंड की राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी, सिवनी के खाते में जमा कराई जाएगी।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायत निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी लापरवाही पाए जाने पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!