Wed, 25 Nov 2026 | 08:08:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि

कला और हुनर : रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 07:53 pm / Post views : 3

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज
शेयर करें:

तीन दिवसीय आयोजन में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की प्रतिभाएं दिखाएंगी अपनी कला और हुनर

Seoni, 25 November 2026

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय सिवनी में बुधवार को महाविद्यालय स्तरीय जिला युवा उत्सव का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बाबा पांडे की उपस्थिति में किया गया। तीन दिवसीय इस युवा उत्सव में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

img-20261125-wa0071-6b06ef487fe44.webp

युवा उत्सव के प्रथम दिवस शासन द्वारा निर्धारित साहित्यिक, रूपांकन एवं सांगीतिक विधाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

छात्राओं ने सामूहिक एवं एकल गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं रंगोली प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की निर्णायक मंडल एवं उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।

आयोजन प्रभारी डॉ. सविता मासीहा ने बताया कि युवा उत्सव के दूसरे दिन 26 नवंबर को अभिनय विधा के अंतर्गत नाटक, मिमिक्री एवं लघु नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 27 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन होगा।

कार्यक्रम के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधि संजय जैन एवं नवाज खान का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। आयोजन में संयोजक मनोज टैमरे एवं नोडल अधिकारी राकेश चौरासे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष