Wed, 25 Nov 2026 | 08:51:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए

अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन : ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 08:36 pm / Post views : 2

ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति
शेयर करें:

27 दिसंबर को होगा अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन, प्रचार-प्रसार से लेकर पंजीयन और आयोजन समितियों के गठन की रूपरेखा तैयार

Seoni, 25 November 2026

सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की महत्वपूर्ण बैठक 24 नवंबर, मंगलवार को जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 दिसंबर को प्रस्तावित अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित, व्यापक और सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनाई गई।

1003336459-6b06f975aa04a.webp

बैठक में तय किया गया कि परिचय सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म तैयार करने के साथ ही प्रचार सामग्री के रूप में पंपलेट भी प्रकाशित कराए जाएंगे। इसके अलावा परिचय प्रपत्र विकासखंड स्तर पर ब्लॉक समितियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

ब्लॉक समितियां बैठक आयोजित कर समाज के इच्छुक युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों से परिचय प्रपत्र भरवाने का कार्य करेंगी, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस आयोजन से जुड़ सकें।

बैठक में विवाह पंजीयन के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि परिचय सम्मेलन में जो युवतियां स्वयं उपस्थित होंगी, उन्हें 250 रुपये की पंजीयन राशि वापस कर दी जाएगी।

आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए अगली बैठक 28 नवंबर, शनिवार को शाम 4 बजे महावीर मड़िया के पास स्थित महाराजा इन होटल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें अलग-अलग दायित्व सौंपे जाएंगे, जिससे परिचय सम्मेलन की तैयारियों को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके और एक वृहद आयोजन किया जा सके।

बैठक में जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी, महासचिव प्रशांत शुक्ला, अजय मिश्रा, भुवनेश्वर शुक्ला, अशोक अवस्थी, दिनेश मिश्रा, राजेंद्र कुमार शर्मा, संतोष अवस्थी, सविता तिवारी, गीत अवस्थी, मंजू अवस्थी, अरविंदजा दुबे, दुर्गेश्वरी शर्मा, शकुंतला तिवारी, सतीश उपाध्याय एवं प्रमोद झा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन को सामाजिक एकता, पारिवारिक संबंधों और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए बेहतर परिचय मंच बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष