चीचबंद स्कूल को 20 डेस्क बेंच का अधिकारियों ने दिया उपहार
Seoni 03 June 2025
सिवनी यशो :- जनपद पंचायत सिवनी की प्रभारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री रेखा देशमुख के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सिवनी के समस्त पीसीओ, एडीईओ, एपीओ, एएओ मनरेगा, एडीएम, बीसी आवास, बीसी एसबीएम,एवं कार्यालयीन स्टाफ के सहयोग से *डेस्क अभियान* अंतर्गत शास0 प्राथमिक विद्यालय चीचबंद में गत दिवस 20 डेस्क बेंच का शाला को उपहार में दिया गया ।
इस अवसर पर जनपद पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री देशमुख मैडम , पीसीओ सुरेन्द्र राव, विजय अवधिया,हीरालाल चन्द्रा, प्रहलाद चौधरी, शारदाप्रसाद दुबे ,सुमेरसिंह उइके, रामकुमार सूर्यवंशी ,उज्जवलसिंह परमार,आवास बीसी आर के विश्वकर्मा, करीम खान ग्राम पंचायत चीचबंद की सरपंच श्रीमति सरोज खोब्रागढे,प्रा0शा0 चीचबंद के प्रभारी प्रधान पाठक श्री कटरे, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष , अन्य पंचगण शिक्षणगण,ग्राम पंचायत चीचबंद की सचिव श्रीमति सुदामा कुडापे,ग्राम रोजगार सहायक परिक्षित ऐडे ,आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा शाला के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे



