फसल कटाई दिवस में किसानों ने हाइब्रिड मक्का की क्षमता को सराहा, बेहतर उपज और गुणवत्ता से उत्साहित
अगले सीजन में अधिक रकबे में बोने का लिया निर्णय
Seoni 21 November 2025
सिवनी यशो:- तहसील कुरई के ग्राम बादलपार में गुरुवार को पायोनियर कंपनी द्वारा फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 110 किसानों सहित हर्ष कृषि सेवा केंद्र के विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खरीफ मक्का की हाइब्रिड किस्म पी 34104 का खेत में प्रदर्शन कराया गया, जिसे किसानों ने करीब से निरीक्षण करते हुए उसकी गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा ने हाइब्रिड किस्म की विशेषताओं का प्रदर्शन करते हुए गहानी कराई। किसानों ने देखा कि पी 34104 किस्म में दानों की संख्या ज्यादा और भुट्टा भारी होता है, जिससे दानों का वजन बेहतर मिलता है। यह किस्म कम नमी की स्थिति में भी उच्च उपज देने में सक्षम है और लगभग 110 से 115 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
कंपनी द्वारा बताया गया कि यह हाइब्रिड प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करती है तथा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और मार्केट सपोर्ट प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी उपज को बेहतर बाजार मूल्य मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
किसानों ने इस फसल प्रदर्शन को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए अगले सीजन में पी 34104 हाइब्रिड को अधिक रकबे में लगाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में कंपनी ने दो अन्य नई हाइब्रिड किस्मों — पी 35105 (मक्का) और हाइब्रिड सरसों 45-46 — की भी जानकारी दी।
किसान राजकुमार गजभिये ने कहा, “इस तरह के कार्यक्रम क्षेत्र में लगातार आयोजित होने चाहिए, क्योंकि इससे हमें खेती में नए प्रयोग और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलती रहती है।”
किसानों ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे मार्गदर्शक और लाभकारी बताया।





