मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

स्व. ठाकुर हरवंश सिंह की जयंती पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित, विधायक रजनीश हरवंश सिंह रहे उपस्थित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हरवंश सिंह के योगदान को किया नमन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से मिलकर जाना हालचाल

Seoni November 11, 2025

छपारा यशो:- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व त्रिविभागीय मंत्री स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह की जयंती पर सोमवार 11 नवंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छपारा द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विधायक रजनीश हरवंश सिंह छपारा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित करते हुए
स्व. ठाकुर हरवंश सिंह की जयंती पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित, विधायक रजनीश हरवंश सिंह रहे उपस्थित

इस अवसर पर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में स्व. ठाकुर हरवंश सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

स्व. हरवंश सिंह जयंती कार्यक्रम में स्थानीय एवं केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठा. जयकेश सिंह, सूरज लाल बंजारा, शरद जैन, गुलाब साहू, आरिफ मोह. खान, नितिन जैन, उमाशंकर सिंह, रमाकांत सिंह, संजय बैस, कुलदीप सिंह, भजन चौकसे, भरत जैन, धीरेन्द्र चौरसिया, रामकुमार कोष्टा, महातम सिंह, बाराती लाल, रिक्की कोष्टा, सुरजीत सिंह, अखिलेश सोनी, रामेश्वर बंजारा, दिनेश सिंह, सतीश सिंह, राघवेंद्र बघेल, शिवम बेन सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://camera24.in/madhya-pradesh/seoni/chhapara-congress-paid-tribute-to-late-harwansh-singh-on-his-jayanti/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!