छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हमारी सरकार कर रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने साकार – श्रीकांत

सिवनी यशो:- हमें इस बात का गर्व है कि हमारे पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक समृद्ध विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया है ताकि, समाज का कल्याण हो और राष्ट्र का विकास व वैभव बढें। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अपने पितृ पुरुषों के आदर्शों का अनुपालन करें और उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
उक्ताशय की बात भाजपा के पूर्व जिला मंत्री विनोद सोनी द्वारा स्थानीय सुभाष वार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कही गई।इस कार्यक्रम मे सुभाष वार्ड के बूथ क्रमांक 265 एवं 271 में प्रमुख कार्यकर्ताओं मे गोलू शर्मा, अप्रवासीय नागरिक के रूप में मुकेश यादव, नितिन भार्गव, रुपेश मिश्रा, अतुल मोदी, हितेंद्र साहू, वार्ड अध्यक्ष अंकित चौरसिया, बूथ अध्यक्ष प्रवीण सोनी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा कहा गया कि हमारे पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने का कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार कर रही है। आज समूचे विश्व में भारत को एक उभरती ताकत और मजबूत राष्ट्र के रूप में देखा जा रहा है। हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश के वंचित, गरीब एवं पिछड़े तबके की चिंताएं की है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button