मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल अल्प प्रवास पर पहुँचे सिवनी, टांक परिवार सहित आत्मीयजनों से की सौजन्य भेंट 

   सिवनी यशो:-  मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Madhya Pradesh Government Panchayat and Rural Development, Labor Department Minister Prahlad Singh Patel) शुक्रवार 14 जून को अपने अल्प प्रवास पर सिवनी पहुँचे । श्री पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र टांक (Narendra Tank) के निवास पर पहुँचकर परिवारजनों से भेंट की तथा अपने आत्मीयजनों से सौजन्य चर्चा की । इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन (Dinesh Rai Munmun) ,बरघाट विधायक कमल मर्सकोले  (MLA Kamal Marskole) , भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा, मनोज मर्दन त्रिवेदी, शिव सनोडिया,  सुरेश भांगरे, राजू यादव, प्रकाश शर्मा,रामलाल राय, नरसिंग सनोडिया, सुंदर सनोडिया, अटल बघेल सहित अन्य उपस्थित रहे । 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल अल्प प्रवास पर पहुँचे सिवनी, टांक परिवार सहित आत्मीयजनों से की सौजन्य भेंट  - Seoni News
श्री पटेल ने टांक परिवार सहित उपस्थित जनों से चर्चा मेंं कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान jal (ganga sanvardhan abhiyaan )बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है । जल, जंगल, पहाड़ सहित सभी प्रकृति के वरदान है । इनका संरक्षण भविष्य की बेहतर सुरक्षा का सार्थक प्रयास है ।  नदी, तलाब, कुंआ, झरने सहित सभी जल संरचनाओं की सफाई हमारी जिम्मेदारी है । इस अभियान में सभी अपनी भूमिका सुनिश्चित करें । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button