मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 362.80 करोड़ के 67 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
पांढुर्णा में विकास कार्यों से जिले को मिलेगी नई गति, धार्मिक और अधोसंरचना परियोजनाओं को गति
पांढुर्णा में विकास कार्य
छिंदवाड़ा /पांढुर्णा यशो :- पांढुर्णा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 362.80 करोड़ रुपये के 67 प्रोजेक्ट का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
111.63 करोड़ के 34 कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री द्वारा 111.63 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 34 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सौंसर के 20 कार्य प्रमुख हैं।
जामसावली स्थित हनुमान लोक (35.09 करोड़ रुपये) का लोकार्पण विशेष आकर्षण रहा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा 30.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांढुर्णा फ्लाईओवर का लोकार्पण भी किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

251.17 करोड़ के 33 कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने 251.17 करोड़ रुपये की लागत से 33 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इनमें कलेक्टर कार्यालय, जिला चिकित्सालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सड़क एवं सेतु निर्माण, नगर विकास एवं ग्रामीण परियोजनाएं शामिल हैं।
जामसांवली धाम में गूंजा जयघोष
जामसांवली हनुमान धाम में मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने ‘हनुमान लोक’ के प्रथम चरण का लोकार्पण किया।
उन्होंने ‘चिरंजीवी पथ’ का अवलोकन किया एवं सभामंडप का पूजन कर लोकार्पण किया। पारंपरिक विधि से कलश पूजन, चौखट पूजन एवं देहली पूजन भी संपन्न किया गया।
इसके पश्चात उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रमिकों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का सम्मान करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से यह भव्य स्वरूप संभव हुआ है।
विकास को मिलेगी नई गति
इन विकास कार्यों से प्रशासनिक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात और अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
हनुमान लोक के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “सच्चा वादा, पक्का काम” के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने पांढुर्णा की पहचान सिल्क कलाकारों और संतरे के लिए बताते हुए कहा कि ये विकास कार्य जिले की तस्वीर बदल देंगे।
https://www.facebook.com/share/p/1FbsD4dYDT/
🚀 विकास की नई रफ्तार 🚀






