सिवनी में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और मौन रैली
विस्थापित परिवार सुनाएंगे विभाजन की आपबीती, अभिलेख प्रदर्शनी में दुर्लभ सामग्री प्रदर्शित होगी
Seoni 11 August 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सिवनी जिला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रूपचंद मोहनानी के संयोजकत्व में होगा।
अतिथि
-
दिनेश राय मुनमुन, विधायक, सिवनी
-
कमल मर्सकोले, विधायक, बरघाट
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
-
विस्थापित परिवार अपनी आपबीती साझा करेंगे
-
अभिलेख प्रदर्शनी में विभाजन काल की दुर्लभ सामग्री प्रदर्शित होगी
-
युवाओं को विभाजन की ऐतिहासिक त्रासदी और वीरता की गाथा से परिचित कराया जाएगा
-
अंत में मौन रैली निकाली जाएगी
- यह भी पढ़े :–<विभाजन की विभिषीका के दंश को भुलाया नहीं जा सकता – डॉ. बिसेन/li>
आमंत्रण और अपील
तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष अग्रवाल ने विधानसभा टोली, मंडल टोली एवं मंडल अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक रूपचंद मोहनानी ने बताया कि मंडल स्तर पर भी सांस्कृतिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।



