सांसद खेल महोत्सव में रोमांचक कबड्डी मुकाबले, धोबीसर्रा टीम विजेता बनी
खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का आकर्षक प्रदर्शन
Seoni 21 November 2025
सिवनी यशो:- सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत बरघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित द्विदिवसीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पाँचवें दिवस पर पुरुष वर्ग के मुकाबले अत्यंत रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का आकर्षक प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबला धोबीसर्रा एवं विजयपानी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में धोबीसर्रा टीम के खिलाड़ी सुनील वरकड़े ने लगातार 4 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और धोबीसर्रा टीम विजेता बनी।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी द्वारा नियुक्त प्रतियोगिता प्रभारी,
क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण,
मंचासीन अतिथिगण तथा
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अतिथियों द्वारा विजेता एवं
उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन की सफलता में शिक्षा विभाग,
उच्च शिक्षा विभाग के पीटीआई,
क्रीड़ा अधिकारी,
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड प्रभारी, जिला खेल प्रशिक्षक तथा कार्यालयीन कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।
सांसद खेल महोत्सव के तहत इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया और युवाओं में खेल भावना के साथ स्वदेशी खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया





