मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदली गांवों की तस्वीर : सांसद बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के विभिन्न गांवों में प्रबुद्धजनों का सम्मान, भाजपा की योजनाओं और संगठन विस्तार पर किया संवाद

बंटी विवेक साहू ग्राम बैठक – नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदली गांवों की तस्वीर

Chhinwara 28 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद Bunty Vivek Sahu ने गुरुवार को छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर प्रबुद्धजनों से मुलाकात की तथा उनका सम्मान किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई बैठकों को संबोधित किया।

गांव के प्रबुद्धजनों का सम्मान करते सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के गांवों में प्रबुद्धजनों का सम्मान करते सांसद बंटी विवेक साहू।

बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सड़क, आवास, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों की तस्वीर बदल गई है और अब गांव भी आधुनिक विकास की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

सांसद ने छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के पटपड़ा मंडल अंतर्गत बूथ इटावा, उमरेठ मंडल के बूथ खुकरिया माल, जुन्नारदेव विधानसभा के ग्राम मोहगांव किसन तथा पांढुर्णा विधानसभा के सावरी मंडल के शक्ति केंद्र हीरावाड़ी एवं ग्राम पंचायत उमरडोल में बैठकों को संबोधित किया।

उन्होंने भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। सांसद ने बूथ समितियों के पदाधिकारियों एवं गांवों के प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान भी किया।

बैठकों में विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, जनपद अध्यक्ष सविता बोसम, जिला उपाध्यक्ष अलकेश शुक्ला, राजू नंदवंशी, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल बंटी उईके सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए संगठन और जनप्रतिनिधि लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2266353&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!