Seoni 21 October 2025
सिवनी यशो:- जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक योगेश राजपूत अचानक लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने कोतवाली थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अपने आरक्षक की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
पत्र में योगेश राजपूत ने लगाए गंभीर आरोप
लापता आरक्षक योगेश राजपूत ने लापता होने से पहले एक पत्र लिखा, जो मीडिया के नाम संबोधित है। इसमें उन्होंने छिंदवाड़ा जोन के डीआईजी राकेश सिंह और शराब ठेकेदार संजय भारद्वाज पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
(मीडिया को समर्पित)
मन्यवर जी,
महोदय जी मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूँ। पिछले एक माह से मुझे छिंदवाड़ा के डीआईजी राकेश सिंह और शराब अपूर्व ठेकेदार संजय भारद्वाज किसी झूठे प्रकरण में फसाने का प्रयास कर रहे हैं।
कल 18 एवं 19/10/2025 के रात 12 बजे से मेरे घर पर बाहर की पुलिस भेजी गई। उस दौरान संजय भारद्वाज मेरे घर के जाने वाले रास्ते पर ही घूम रहा था।
मुझे बिना वजह फसाया जा रहा है। कारण यह है कि मैंने डीजीपी सर के खिलाफ हाईकोर्ट में केस लगा रखा है और संजय भारद्वाज पुरानी दुश्मनी निभा रहा है।
मेरे कैरियर को बताने की जरूरत नहीं है, मेरे जाने के बाद मेरे परिवार को परेशान न किया जाये, मैं ये रास्ता स्वयं चुन रहा हूँ।
— योगेश राजपूत
बालाघाट मालखाना चोरी मामले से जुड़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों बालाघाट पुलिस सिवनी पहुंची थी। वहां मालखाने से चोरी हुए लाखों रुपये और जेवर के मामले में जांच के दौरान पुलिस आरक्षक योगेश राजपूत और बालाघाट पुलिस के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद से ही आरक्षक मानसिक तनाव में था।




