क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पुलिस ने किया जहरीली मिठाई कांड का खुलासा, ससुर-देवर-ननद गिरफ्तार

घोड़े की दवा मिलाकर की गई थी हत्या और हत्या की कोशिश, तीन मौतों से मचा हड़कंप

Chhindwara 01 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जहरीली मिठाई कांड छिंदवाड़ा में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए ससुर, देवर और ननद को गिरफ्तार किया है। जुन्नारदेव स्थित पीएचई कार्यालय के पास रखी गई जहरीली मिठाई खाने से तीन लोगों की मौत और दो के गंभीर रूप से बीमार होने के मामले ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था।

जहरीली मिठाई कांड छिंदवाड़ा: चौकीदार की मौत से खुला राज

पीएचई कार्यालय जुन्नारदेव के चौकीदार दशरू यदुवंशी ने गेट के पास पड़ी मिठाई खा ली थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घर ले गई मिठाई बनी काल, दो और जानें गईं

इसी मिठाई के बचे हुए टुकड़े चाय ठेला संचालक मुकेश कथुरिया की पत्नी संतोषी कथुरिया घर ले गईं। मिठाई खाने के बाद उनके ससुर सुंदरलाल और बेटी खुशबू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि संतोषी और दूसरी बेटी पूजा उपचार के बाद स्वस्थ हो गईं।

सामाजिक बदनामी से नाराज ससुराल पक्ष ने रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि-

मृतका खुशबू कथुरिया के ससुर झाडू कसार,

देवर शुभम कसार और

ननद शिवानी कसार ने सामाजिक बदनामी और

पारिवारिक विवाद से नाराज होकर इस खौफनाक वारदात की साजिश रची।

घोड़े की दवा मिलाकर बनाई गई जहरीली मिठाई

आरोपियों ने घोड़ों को दी जाने वाली सोमल दवा (आर्सेनिक) को मिठाई में मिलाकर उसे जहरीला बनाया और सब्जी-नमकीन के साथ थैले में भरकर रात के समय चोरी-छुपे पीएचई कार्यालय के गेट के पास रख दिया।

तकनीकी साक्ष्यों ने तोड़ी चुप्पी

शुरुआत में आरोपियों ने अपराध से इंकार किया,

लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ी पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुभम कसार से घटना में प्रयुक्त काली हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किया है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ जारी है।

मामले का विवरण

धारा 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस
थाना: चांद | जिला: छिंदवाड़ा

https://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/mp/chhindwara-sweets-death-case-big-revelation-sweets-kept-in-packet-contained-large-amout-of-arsenic/3080675

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!