Tue, 20 Oct 2026 | 02:28:10 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

परासपानी से दिग्विजय सिंह का तीखा प्रहार, बोले - मनरेगा लूटी जा रही, आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 07, 2026 08:37 pm / Post views : 272

परासपानी से दिग्विजय सिंह का तीखा प्रहार, बोले - मनरेगा लूटी जा रही, आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही
शेयर करें:

ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन, आदिवासी युवाओं को संगठन में निर्णायक भूमिका

Seoni 07 February 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का सिवनी जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत ग्राम परासपानी में जोरदार राजनीतिक आगमन हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मनरेगा पर सीधा हमला - नाम बदला, काम बिगाड़ा

दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में इस योजना ने ग्रामीण मजदूरों और किसानों को सम्मानजनक रोजगार दिया, लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा का स्वरूप बिगाड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज मनरेगा में मशीनों से काम कराकर मजदूरों का हक छीना जा रहा है और भाजपा नेताओं के संरक्षण में भर्जी भुगतान और खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, कांग्रेस करेगी आर-पार की लड़ाई

पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक और मंत्री दूसरे जिलों के आदिवासियों के नाम पर इस क्षेत्र में जमीनें खरीद रहे हैं, जिससे स्थानीय आदिवासी अपने ही क्षेत्र में हाशिये पर धकेले जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक संजय पाठक द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को उनका हक वापस दिलाने के लिए संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। [caption id="attachment_41334" align="aligncenter" width="300"]Digvijaya Singh addressing Congress workers at Parasapani Kurai Seoni on MGNREGA and tribal issues परासपानी (कुरई) में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह[/caption]

मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश बर्दाश्त नहीं

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश की जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि - कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर इस हमले को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

किसानों के साथ अंतरराष्ट्रीय सौदे में बड़ा धोखा

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि - ट्रम्प से हुई डील के बाद अमेरिका से बिना टैक्स कृषि उत्पाद भारत लाए जाएंगे, जिससे देश के किसानों की फसलों के दाम गिरेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि - मक्के जैसी हालत सभी फसलों की हो सकती है और किसान पूरी तरह बर्बादी की ओर जाएंगे। [caption id="attachment_41333" align="aligncenter" width="300"]Digvijaya Singh addressing Congress workers at Parasapani Kurai Seoni on MGNREGA and tribal issues परासपानी (कुरई) में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह[/caption]

ज्ञापन सौंपा, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को गंभीरता से उठाएगी। सुकतरा ब्लॉक कांग्रेस के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। दिग्विजय सिंह ने अंत में कहा कि- कांग्रेस ही आदिवासियों, किसानों और मजदूरों की सच्ची आवाज है और यह लड़ाई निर्णायक मोड़ तक ले जाई जाएगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह, बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल सहित जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें