Wed, 21 Oct 2026 | 07:26:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी में गरजी इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान यात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 14, 2026 07:59 pm / Post views : 241

सिवनी में गरजी इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान यात्रा
शेयर करें:
 राजनीतिक भूचाल | BREAKING NEWS

सिवनी में गरजी इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान यात्रा

इंदिरा गांधी के नाम को मिटाने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक संग्राम

Seoni 14 January 2026 सिवनी यशो :- केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा 12 जुलाई 2024 को गृह मंत्रालय के माध्यम से राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना को लेकर कांग्रेस ने सीधा राजनीतिक हमला बोला है।

[caption id="attachment_40276" align="aligncenter" width="300"]Indira Jyoti Samyak Abhiyan Yatra Seoni Congress Program सिवनी में इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं की सभा[/caption]

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के विरुद्ध कथित रूप से किए जा रहे इतिहास-विरोधी और अनर्गल दुष्प्रचार के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान यात्रा” पूरे देश में चलाई जा रही है।

यह अभियान 19 नवंबर 2024 को इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर संकल्प दिवस के रूप में प्रारंभ हुआ,

जिसका उद्देश्य देश की नई पीढ़ी को संविधान, लोकतंत्र और ऐतिहासिक सच्चाई से जोड़ना बताया गया।

 चार राज्यों में चार साल का राजनीतिक अभियान

यह चार वर्षीय राष्ट्रव्यापी अभियान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में संचालित किया जा रहा है।

अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय समन्वयक एवं संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार भास्कर राव रोकड़े कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में यह अभियान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंशानुसार चलाया जा रहा है।

 सिवनी में शक्ति प्रदर्शन, इंदिरा भवन बना रणभूमि

13 जनवरी 2026 को यात्रा का भव्य आगमन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन सिवनी में हुआ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,

जिसके बाद एक उग्र राजनीतिक सभा आयोजित हुई।

[caption id="attachment_40277" align="aligncenter" width="300"]Indira Jyoti Samyak Abhiyan Yatra Seoni Congress Program सिवनी में इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं की सभा[/caption]

 नरेश मरावी का सीधा हमला

नरेश मरावी ने कहा कि-

मोदी सरकार सुनियोजित तरीके से इतिहास बदलना चाहती है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बदनाम कर देश की विचारधारा को कमजोर किया जा रहा है।

अब समय आ गया है कि-

संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष हो।

 भास्कर राव रोकड़े का तीखा प्रहार

अभियान के प्रणेता भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि-

इंदिरा गांधी के योगदान को मिटाने का प्रयास देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

आज की राजनीति केवल नारों और लोकलुभावन वादों तक सीमित हो गई है,

जिसका सबसे बड़ा नुकसान युवाओं और भविष्य की पीढ़ी को उठाना पड़ेगा।

 ठा. रजनीश हरवंश सिंह का भाजपा पर करारा वार

केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने कहा कि-

भाजपा सरकार की नफरत, भय और छिनौनी की राजनीति अब जनता समझ चुकी है।

कांग्रेस महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी के विचारों से कोई समझौता नहीं करेगी।

 नगर में निकली इंदिरा ज्योति यात्रा

सभा के उपरांत इंदिरा ज्योति यात्रा इंदिरा भवन से प्रारंभ होकर बाहुबली चौक, सिंधिया पुतला, गांधी भवन चौक होते हुए रानी दुर्गावती एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई।

कांग्रेस का ऐलान – संविधान, इतिहास और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई जारी रहेगी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष