नमो मैराथन की जिम्मेदारी सौंपी गई
इस अवसर पर जिला संयोजक किरण भाई त्रिवेदी, सह संयोजक रूपेश वैध, विवेक शिववंशी, वीरेंद्र श्रीवास, मोनिल जैन तथा सदस्य सुमित यादव, राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके, योगराज टेम्भरे, जैनेन्द्र कटरे सहित भाजयुमो जिला टोली संयोजक विशाल मंगलानी, प्रत्युष दुबे, सौरभ पटेल आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई।एक दौड़, नशा मुक्त भारत — रामकिशोर कांवरे
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह मैराथन “एक दौड़, नशा मुक्त भारत” का संदेश लेकर निकलेगी। कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों के पंजीयन की प्रक्रिया क्यूआर कोड के माध्यम से प्रारंभ हो चुकी है। पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए पृथक-पृथक पुरस्कार घोषित किए गए हैं। मैराथन का मार्ग हनुमान चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, काली पुतली चौक, जय स्तंभ चौक, सिविल लाइन चौक, एलआईसी चौक, डॉ. अंबेडकर चौक से होकर दो चक्र में पूरा किया जाएगा। [caption id="attachment_35993" align="alignleft" width="300"]
स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ: 11 अक्टूबर को बालाघाट में नमो युवा मैराथन[/caption]