Tue, 20 Oct 2026 | 09:50:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मीडिया के अपमान पर युवक कांग्रेस का आक्रोश, छिंदवाड़ा में मंत्री का पुतला दहन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 02, 2026 09:19 pm / Post views : 212

मीडिया के अपमान पर युवक कांग्रेस का आक्रोश, छिंदवाड़ा में मंत्री का पुतला दहन
शेयर करें:
Chhindwara 02 January 2026 छिंदवाड़ा यशो:-  लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया के प्रति अमर्यादित भाषा और गैर-जिम्मेदाराना बयान पर युवक कांग्रेस का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय से एकजुट होकर गांधी चौक पहुंचे। यहां पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।
“मीडिया लोकतंत्र का आईना है, उसका अपमान जनता के अधिकारों का अपमान है। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर सच से सवाल करने वालों को दबाना चाहती है।”
विदित हो कि हाल ही में इंदौर में जहरीला पानी पीने से 15 निर्दोष लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस गंभीर घटना पर जब एक मीडियाकर्मी ने नगरीय प्रशासन मंत्री से सवाल किया, तो मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अशोभनीय, अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। यह बयान न केवल मीडिया के सम्मान पर हमला है, बल्कि भाजपा के अहंकारी और संवेदनहीन चरित्र को भी उजागर करता है।

“भाजपा की पहचान—लूटो, खाओ, भ्रष्टाचार मचाओ”

प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मंत्री हटाओ–सभ्यता बचाओ”, “मंत्री हटाओ–जनता को बचाओ” और “भाजपा की एक पहचान—लूटो, खाओ, भ्रष्टाचार मचाओ” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सत्ता में बैठे मंत्री यदि आम जनता की मौत पर भी संवेदना नहीं दिखा सकते, तो उन्हें नैतिक अधिकार नहीं है कि वे मंत्री पद पर बने रहें।
“जब शराब में मिलावट होती है तो पंचायत से संसद तक हंगामा होता है, लेकिन जब जनता के पीने के पानी में जहर घुलता है, तब मंत्री बेशर्मी से मीडिया को जवाब देते हैं।”
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोलू पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री जनता की जान की जिम्मेदारी लेने के बजाय मीडिया को अपमानित कर रहे हैं। यह न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि लोकतंत्र के मूल्यों पर सीधा हमला है। भाजपा को नैतिकता के आधार पर कैलाश विजयवर्गीय को तुरंत मंत्री पद से हटाना चाहिए, ताकि सत्ता के नशे में चूर अन्य नेताओं को भी सबक मिले।

मीडिया का अपमान लोकतंत्र का अपमान

युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि - मीडिया समाज का दर्पण है। किसी भी पत्रकार का अपमान पूरे लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा का यह अहंकार ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। जिस प्रकार रावण का अभिमान समाप्त हुआ, उसी प्रकार सत्ता का घमंड भी टूटेगा।

प्रमुख रूप से उपस्थित

  • गोलू तिवारी
  • एकलव्य यहके
  • इरफान खान
  • उमेश चौहान
  • सर्वेंद्र पटेल
  • रजत पटेल
  • चतरू पटेल
  • मोहित रघुवंशी
  • विशेष पटेल
  • जगदंबा वर्मा
  • सुबोध पटेल
  • नावेद खान
  • चंचलेश सूर्यवंशी
  • अंकित सूर्यवंशी
  • सचिन रघुवंशी
  • प्रशांत रघुवंशी
  • कुलदीप बिजौलिया
  • ईश्वर टेकरे
  • हर्षित सूर्यवंशी
  • मनोज वर्मा
  • यश मालवीय
  • प्रियांशु मालवी
  • अंशुल साहू
  • आशीष तागड़े
  • सौरभ बंदेवार
  • पुलकित
युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री ने शीघ्र ही मीडिया से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी और भाजपा ने नैतिक कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

https://www.facebook.com/watch/?v=1473378797792310

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें