
सिवनी यशो :- शहर के प्रसिद्ध श्री प्रेम प्रकाश आश्रम का 32वां वार्षिक महोत्सव 25 और 26 सितंबर 2025 को भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होगा। यह आयोजन मंगलमूर्ति आचार्य 1008 सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज तथा श्री प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष पूज्य सदगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज की कृपा से संपन्न होगा।
पहला दिन – 25 सितंबर 2025
सुबह 9 बजे – पूज्य गुरु महाराज जी का बालाघाट से मंगल आगमन
सुबह 10 बजे – झंडावंदन एवं सत्संग
दोपहर व शाम – संत मंडल के प्रवचन, भजन-सत्संग एवं पावन जीवन गाथाओं का वाचन
शाम 5 से 8 बजे – प्रार्थना एवं सत्संग
दूसरा दिन – 26 सितंबर 2025
सुबह 8 से 10 बजे – प्रार्थना, सत्संग, श्री प्रेमप्रकाश ग्रंथ और श्रीमद्भागवत गीता का पाठ
आम भंडारा
शाम 5 से 8 बजे – सत्संग प्रवचन एवं भजन संध्या
समापन – पूज्य गुरु महाराज जी के पल्लव पाकर मेले का समापन
संतों की दिव्य जीवन गाथा का पाठ
इस अवसर पर आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज, स्वामी सर्वानंद जी महाराज, स्वामी शांति प्रकाश जी महाराज और स्वामी हरिदासराम जी महाराज की दिव्य जीवन गाथाओं का भी पाठ किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील
आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से पूरे परिवार सहित उपस्थित होकर सत्संग, प्रवचन और भक्ति संध्या का लाभ लेने की अपील की है।


