Seoni 24 September 2025
सिवनी यशो:- थाना बंडोल अंतर्गत ग्राम रनबेली के ग्रामीणों ने गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कलेक्टर को सामूहिक आवेदन सौंपा है, वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सहसराम लोहार लंबे समय से मुंगवानी शराब दुकान से शराब मंगवाकर तथा हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाकर गांव में बेच रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि –
पंचायत द्वारा पहले ही पूरे गांव में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद सहसराम लोहार न केवल शराब बेच रहा है,
बल्कि विरोध करने वालों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की धमकी भी देता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह ठेकेदार के साथ मिलकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देता है।
गांववासियों ने बताया कि अवैध शराब की वजह से कई परिवारों के सदस्य नशे की लत में फंस रहे हैं और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है।
कठोर कार्रवाई की मांग
ग्रामवासियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला आबकारी विभाग तथा थाना प्रभारी बंडोल से मांग की है कि सहसराम लोहार और संबंधित ठेकेदार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और गांव को अवैध शराब बिक्री से मुक्त कराया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से अमरन अनशन करने को बाध्य होंगे।
इस ज्ञापन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर दर्ज हैं –
जिनमें रामप्रसाद सभेडिया,
निरंजन सलोडिया,
पंंजीलाल,
शिवरतन यादव,
रामफूलु डहरिया,
सत्यनारायण,
रामेश्वर,
केशव,
सत्तार,
पीतम,
दीपबंद,
राजकुमार डेहरिया,
शेख उसुफ,
कस्तूरिया बाई,
संगीता मालवा,
बलराम,
रामकृष्णा सहित कई ग्रामीणों के नाम शामिल हैं।


