WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

15अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू

शारदीय नवरात्र को लेकर समितियो की तैयारी शुरू

 

15अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू - Seoni News
छपारा यशो:- जगत जननी दुर्गा देवी का आगमन इस वर्ष 15अक्टूबर से हो रहा है इस तरह शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो रहा। इसी के चलते देवी मंदिरों में भी नवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू ही गई रंग रोगन के साथ साफ सफाई पर पूर्ण ध्यान दिया जा रहा।
ज्ञात हो कि आगामी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है जिसे लेकर नगर के दुर्गा समितियां के पंडालों में नवरात्रि की तैयारियों को लेकर शुरुआत हो गई है नगर के शंकर मढिया,लोधी वार्ड,बस स्टैंड, झंडा चौक सहित नगर की सभी समितियों में नवरात्रि की रूपरेखा बनाई जाने हेतु बैठकों का दौर रात्रि में शुरू हो गया है और शारदीय नवरात्र को व्यवस्थित एवं धूमधाम से मनाने के लिए समितियों के सदस्य पंडालों में एकत्रित हो रहे हैं। ज्ञात हो कि नगर के अनेकों जगहों पर दुर्गा एवं काली पूजा समितियां का विधि-विधान से दुर्गा एवं काली प्रतिमाओं की स्थापना होती है जिसका पूरे वर्ष भर नवरात्र को लेकर नगर के सभी दुर्गा समितियां बेसब्री से इंतजार रहता है इस वर्ष भी सभी समितियों के सदस्यों में तैयारियां को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिसे लेकर युवाओं की टीम अभी से जुट गई है।

मां दुर्गा के भाव स्वरूप को संवारने में दिन रात से जुटे हुए कलाकार

वही शारदीय नवरात्र को लेकर मूर्तिकार मां दुर्गा के भव्य स्वरूप को सवारने में दिन-रात से जुटे हुए हैं। इसके लिए मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लगभग अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं वही कलाकारों ने बताया कि बढ़ती महँगाई की वजह से कच्चे समान की कीमत बढऩे से प्रतिमा निर्माण में लागत में बढऩे से मंहगाई का असर दिख रहा हैं।
ऊपर से भारी बारिश के चलते भी काफी परेशानी का सामना मूर्तिकार को करना पड़ा है बारिश की वजह से मिट्टी से निर्मित प्रतिमाएं जल्दी सूख नहीं पा रही है इस कारण डेंटिंग पेंटिंग के काम में भी देरी से हो रहे है। हालांकि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तक सभी प्रतिमाओं को पूर्णत:सवारने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!