मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर कारीरात में वृक्षारोपण, आत्मनिर्भर ग्राम बनाने का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्रहित में जो कार्य किए हैं, उनसे हर भारतीय को प्रेरणा लेनी चाहिए- अनिल बघेल

Seoni, 17 September 2025

सिवनी यशो:- यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम पंचायत कारीरात में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि आत्मनिर्भर ग्राम के निर्माण का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपसरपंच अनिल बघेल,

पूर्व सरपंच पदम सनोडिया,

करन ठाकुर,

बूथ अध्यक्ष पंकज ठाकुर,

नितिन सनोडिया,

ब्रज मोहन यादव,

दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दीपक साहू और विजय साहू ने भी वृक्षारोपण कर अभियान को गति दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक दशक में स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना, उज्ज्वला योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटलीकरण और शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार जैसे अनेक कार्यों से देश की प्रगति को नई दिशा दी है।

उनके नेतृत्व में आज भारत विश्व मंच पर सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

मोदी के इसी समर्पण भाव से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत कारीरात ने यह ठाना कि गांव को आत्मनिर्भर और आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपसरपंच अनिल बघेल ने कहा कि –

“प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्रहित में जो कार्य किए हैं, उनसे हर भारतीय को प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सब मिलकर उनके सपनों का ग्राम और राष्ट्र बनाने में योगदान देंगे।”

पूर्व सरपंच पदम सनोडिया ने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य की दिशा में सामूहिक प्रयास करना ही प्रधानमंत्री को सच्ची जन्मदिन श्रद्धांजलि होगी।

ग्रामवासियों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि –

प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाएगा और उसकी देखभाल करेगा

साथ ही गांव में स्वच्छता,

स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मनिर्भरता की गतिविधियां निरंतर चलेंगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की और उनके राष्ट्र निर्माण के विज़न को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया  

https://navbharattimes.indiatimes.com/india/pm-narendra-modi-75th-birthday-celebration-today-on-17-september-live-updates-celeb-politician-wishes/liveblog/123932939.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!