मध्यप्रदेशखेलछिंदवाड़ा

पुलवामा शहीद मैराथन छिंदवाड़ा: अकुल इरपाची ने जीती 18 किलोमीटर दौड़

पुलवामा शहीद मैराथन छिंदवाड़ा में युवाओं ने दिखाया जोश, देशभक्ति और फिटनेस का संदेश

Chhindwara 14 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  पुलवामा शहीद मैराथन के अंतर्गत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में 18 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन का उद्देश्य शहीदों की शहादत को नमन करते हुए युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

छिंदवाड़ा फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित यह पुलवामा शहीद मैराथन छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर सीमारिया हनुमान मंदिर तक संपन्न हुई, जिसमें लगभग 30 जवानों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 18 किमी की चुनौतीपूर्ण दूरी तय की।

पुलवामा शहीद मैराथन छिंदवाड़ा: आयोजन का उद्देश्य

इस मैराथन दौड़ के माध्यम से पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद किया गया। आयोजकों ने बताया कि पुलवामा शहीद मैराथन युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का प्रयास है।

सामाजिक सहयोग और सम्मान समारोह

कार्यक्रम में गुलाबरा स्थित उर्वशी जनरल स्टोर्स के संचालक (एडवोकेट) आकाश यादव एवं सागर यादव का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था भी कराई।

मैराथन दौड़ के परिणाम

18 किमी की इस मैराथन दौड़ में अकुल इरपाची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुमित पन्द्रम को मिला, तृतीय स्थान विकाश यधुवंशी ने हासिल किया, जबकि चतुर्थ स्थान बलराम चंद्रवंशी को प्रदान किया गया।

आयोजन में उपस्थित प्रशिक्षक एवं टीम

इस अवसर पर एकेडमी संचालक कोच मिथुन धुर्वे,

उप-संचालक प्रवीण घागरे,

पीटीआई शशिक सर,

आर्मी प्रशिक्षक रविन्द्र अहके सर,

देवीदास उईके, प्राहिम तुमड़ाम, शुभम जी सहित एकेडमी की पूरी टीम मौजूद रही।

पुलिस प्रशासन का आभार

कार्यक्रम के समापन पर छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया गया,

जिन्होंने पुलवामा शहीद मैराथन छिंदवाड़ा के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया।

यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति,

फिटनेस और

अनुशासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

https://www.abplive.com/states/punjab/pulwama-attack-seven-years-crpf-martyr-jaimal-singh-family-remember-him-3089061

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!