Sat, 21 Nov 2026 | 02:15:05 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग! तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग!

मां नर्मदा पैदल परिक्रमा : तीन परिक्रमाएं पूरी, अब चौथी बार मां नर्मदा की शरण में निकले बुढ़वानी के चार भक्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2026 08:47 pm / Post views : 10

तीन परिक्रमाएं पूरी, अब चौथी बार मां नर्मदा की शरण में निकले बुढ़वानी के चार भक्त
शेयर करें:

लगातार चौथे वर्ष पैदल परिक्रमा का संकल्प, 3300 किलोमीटर की कठिन यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का दल; गांव में जयकारों के साथ दी गई विदाई

Seoni, 20 November 2026

सिवनी / लखनादौन यशो:- आस्था जब संकल्प बन जाए तो कठिन से कठिन रास्ते भी आसान हो जाते हैं। मां नर्मदा के प्रति ऐसी ही अटूट श्रद्धा और समर्पण की मिसाल ग्राम बुढ़वानी के चार श्रद्धालुओं ने पेश की है। लगातार तीन वर्षों तक मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पूर्ण करने के बाद अब ये भक्त चौथी निरंतर परिक्रमा पर निकल पड़े हैं। शुक्रवार को ग्राम बुढ़वानी से 'त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे' के जयघोष के साथ परिक्रमावासियों ने अपनी पावन यात्रा का प्रस्थान किया।

इस श्रद्धा और तपस्या से भरी यात्रा में पत्रकार शुभम गोल्हानी के पिता सहित कुल चार श्रद्धालु शामिल हैं। चारों भक्तों ने अपने निज निवास ग्राम बुढ़वानी से यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिजनों, इष्ट मित्रों और ग्रामीणों ने मां नर्मदा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

तीन वर्षों की साधना के बाद चौथी परिक्रमा का संकल्प

मां नर्मदा के प्रति इन भक्तों की श्रद्धा सामान्य धार्मिक आस्था से कहीं बढ़कर है। लगातार तीन वर्षों तक पैदल परिक्रमा पूरी करना और बिना विश्राम की लंबी अवधि के बाद पुनः चौथी परिक्रमा के लिए निकलना उनके दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाता है। परिक्रमा का यह सिलसिला उनकी अटूट भक्ति का अनूठा उदाहरण बन गया है।

ओंकारेश्वर से विधिवत शुरू होगी 3300 किलोमीटर की यात्रा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परिक्रमावासियों की यह यात्रा देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से विधिवत प्रारंभ होगी। श्रद्धालु मां नर्मदा के उत्तर और दक्षिण तटों से होते हुए लगभग 3300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करेंगे। इस कठिन और तपस्यापूर्ण परिक्रमा का समापन भी ओंकारेश्वर में ही होगा।

मां रेवा से सफल यात्रा की प्रार्थना

कलयुग में मां नर्मदा की परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां नर्मदा की परिक्रमा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतोष प्रदान करती है। लगातार चौथी बार इस कठिन यात्रा पर निकले भक्तों के प्रति क्षेत्रवासियों में भी विशेष श्रद्धा और उत्साह है।

गोल्हानी परिवार एवं इष्ट मित्रों ने मां नर्मदा से प्रार्थना की है कि मां रेवा की असीम कृपा चारों परिक्रमावासियों पर सदैव बनी रहे। उनकी यह पावन यात्रा निर्विघ्न पूर्ण हो, मां नर्मदा उनके प्रत्येक कदम को शक्ति प्रदान करें और उनकी इस कठिन तपस्या को स्वीकार कर उन्हें आत्मिक शांति एवं पुण्य लाभ प्रदान करें।

'नर्मदे हर!' के जयघोष के साथ शुरू हुई यह यात्रा केवल पैरों से तय होने वाला रास्ता नहीं, बल्कि अटूट विश्वास, भक्ति और समर्पण की एक प्रेरणादायी साधना है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें