मध्यप्रदेशसिवनी

बोर्ड परीक्षा परिणामों के उन्नयन को लेकर प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

Seoni 29 January 2026
सिवनी यशो:-  बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष सिवनी में जिले के समस्त प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयवार त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं विगत प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा की गई।

कमजोर विषयों और विद्यार्थियों की स्थिति पर हुई चर्चा

बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर बैठक के दौरान प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्य से पृथक-पृथक चर्चा कर कमजोर विषयों, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति तथा परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु तैयार की गई कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं,

ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Board exam result improvement review meeting chaired by Collector Sheetla Patle in Seoni
सिवनी में बोर्ड परीक्षा परिणामों के उन्नयन को लेकर कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

साथ ही कमजोर विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त कक्षाएं,

पुनरावृत्ति (रीविजन) एवं अभ्यास कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए,

ताकि परीक्षा परिणामों में अपेक्षित सुधार हो सके।

अनावश्यक अवकाश पर रोक, शिक्षण व्यवस्था रहे सुचारु

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा तिथि तक शिक्षक अनावश्यक अवकाश पर न जाएं, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।

सभी विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखा जाए।

प्राचार्यों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने प्राचार्यों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेते हुए निरंतर निगरानी,

प्रभावी शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि-

बोर्ड परीक्षा परिणाम जिले की शैक्षणिक पहचान से जुड़े होते हैं, इसलिए सभी को गंभीरता से कार्य करना होगा।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,

जिला शिक्षा अधिकारी,

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सहित

जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

https://www.mpbse.nic.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!