धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सांसद फग्गन कुलस्ते व भारती परधी ने द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों से की चर्चा

सीलादेही में होगा 21 से 27 फरवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

सांसद फग्गन कुलस्ते व भारती पारधी ने द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों से की चर्चा

सीलादेही में होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

शंकराचार्य आश्रम सीलादेही में 21 से 27 फरवरी तक भव्य द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

सिवनी। नवोदित तीर्थ शंकराचार्य आश्रम, सीलादेही में नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आगामी 21 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय विराट एवं दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति सक्रिय है।

🔶 आयोजन समिति के महामंत्रियों ने की तैयारियों की समीक्षा

आयोजन समिति के महामंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने सिवनी सर्किट हाउस में समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंदिर परिसर, श्रद्धालु व्यवस्था, संत समागम एवं संसाधनों को लेकर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपाध्यक्ष एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन, सचिव आलोक दुबे, कोषाध्यक्ष प्रदीप राय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, गोपाल पवमें व रामलाल राय उपस्थित रहे।

सीलादेही शंकराचार्य आश्रम में द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते सांसद फग्गन कुलस्ते और भारती परधी
सीलादेही शंकराचार्य आश्रम में द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक करते सांसद फग्गन कुलस्ते एवं भारती परधी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी।

इसी क्रम में आयोजन समिति की महामंत्री एवं सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बाहुबली होटल में बैठक कर जनसहभागिता, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा की। दोनों महामंत्रियों ने आयोजन को अनुशासित एवं भव्य बनाने पर जोर दिया।

🔶 समिति पदाधिकारियों के साथ हुआ समन्वय

बैठक में प्रदीप राय, संतोष अग्रवाल, प्रवीण भारद्वाज, राजू यादव, रामलाल राय, युवराज सिंह राहंगडाले एवं तुलेश डहरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

🔶 ब्रह्मलीन शंकराचार्य की स्मृति में पावन आयोजन

यह दिव्य आयोजन ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य की पुण्य स्मृति में तथा पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज के सान्निध्य में आयोजित हो रहा है।

🔶 कथा, भंडारे, स्वास्थ्य शिविर और संत समागम

सात दिवसीय आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा, प्रतिदिन विशाल भंडारे, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, मेला-प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देशभर से संत-महात्माओं का आगमन होगा।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!