क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार 04 मार्च को आयोजित हुई सडक सुरक्षा समिति बैठक में सुगम यातायात एवं सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में कलेक्टर एवं श्री सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गों में चिन्हांकित किये गए प्रत्येक ब्लेक स्पॉट पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से इन स्थानों पर दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी लेकर सुधार कार्यवाही जैसे नियमानुसार मार्किंग, ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, केटआईस के साथ-साथ सूचना पटल लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने खवासा टोल गेट तथा अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के कारण हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ऐसे स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

निर्धारित स्थानों पर ही बसों को रोकने के निर्देश

नगरीय क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया कि बस ऑपरेटर की बैठक लेकर निर्देशित किया जाये कि बसें बस स्टेंड से रवाना होने के उपरांत चिन्हांकित स्थानों पर ही रूकें। समझाईश के उपरांत भी सुधार न करने वाले बस ऑपरेटर पर कठोर कार्यवाही की जाये। इसी तरह भवन मटेरियल सप्लाय करने वाले दुकानदारों एवं वाहन चालकों की भी बैठक लेकर सभी को समझाईश देने के निर्देश दिये गये हैं कि सप्लाय किये जाने वाले सरिया अथवा अन्य सामग्री वाहन से बाहर की ओर न निकले हों। कलेक्टर श्री सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने ओवर स्पीडिंग की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों एवं नगरीय क्षेत्र की सडकों में सूचना पटल लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ-साथ यातायात प्रभारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को अधिक गति से चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!