कार में भरकर ला रहे थे गांजा,4 तस्कर गिरफ्तार, नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 7.211 किलो गांजा जब्त, 6 लाख की कार भी सीज घुटास से बिछिया ला रहे थे माल, पुलिस की घेराबंदी में धरे गए तस्कर
बिछिया गांजा तस्कर गिरफ्तार
Mandla 26 March 2026
बिछिया (मंडला) यशो:- जिले में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार पर बिछिया पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.211 किलोग्राम अवैध गांजा और एक कार जब्त की गई है।
यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत की गई।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
थाना बिछिया के उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार (UP 75 AS 7996) में कुछ लोग गांजा लेकर घुटास से बिछिया की ओर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ तिवारी को अवगत कराया गया और थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।
चेकिंग में बिछिया गांजा तस्कर गिरफ्तार
कोको रोड स्थित पडरिया तिराहा और NH-30 पर सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को ग्राम गुडली के पास रोका गया,जहां बिछिया गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गये।
तलाशी लेने पर वाहन में सवार 4 आरोपियों के कब्जे से 7.211 किलो गांजा (कीमत लगभग 72 हजार रुपये) बरामद हुआ।
क्या-क्या हुआ जब्त
- 7.211 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 72,000 रुपये)
- महिंद्रा XUV 300 कार (कीमत लगभग 6 लाख रुपये)
- आरोपियों के मोबाइल फोन
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
- उमेश सिंह, निवासी इटावा (उ.प्र.)
- अमित उर्फ राजा, निवासी डिंडौरी (म.प्र.)
- कुलदीप, निवासी कानपुर देहात (उ.प्र.)
- देवेन्द्र, निवासी कानपुर देहात (उ.प्र.)
सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
सराहनीय पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
बिछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



