रामकथा जीवन में उतारना चाहिए: संगीता किशोरी
एकल अभियान एवं हरिकथा समीति में व्यापारी मण्डल के अध्यक्ष का किया सम्मान, रामकथा का समापन
Chhindwara 11 June 2025
छिंदवाड़ा यशो :- रामकथा को जीवन में उतारना चाहिए आम जन प्रभु की कथा तो सुनते हैं किन्तु उसे जीवन में नहीं उतारते, जबकि उसका अनुसरण करने से हमारा जीवन आनंदमय होगा उक्त बातें गांधीगंज पंचेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित रामकथा के समापन पर वनवासी व्यास कथाकार संगीता किशोरी ने की आज उन्होने राम विवाह से लेकर रामराज्य और राम जी के अभिषेक की कथा सुनाई।
पंचेश्वर हनुमान मंदिर में 1 से 5 जून तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामकथा का आयोजन एकल अभियान एवं श्री हरिकथा योजना के तहत की गई थी।
उन्होने कहा कि पुत्र का जन्म भाग्य से होता है किन्तु पुत्री का जन्म सौभाग्य से होता है। पति पत्नि का संबंध अटूट होता है। पत्नि को पति के प्रति समर्पित भाव रखना चाहिए। एकल अभियान एवं हरिकथा सत्संग समीति द्वारा गांधीगंज व्यापारी मण्डल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं सचिव अशोक संचेती का स्वागत किया गया। कथाकार संगीता किशोरी द्वारा उनका सम्मान किया गया, जिन्होने कथा हेतु मंदिर परिसर एवं व्यवस्था उपलब्ध कराई थी।
एकल अभियान के अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, सचिव प्रशांत नंदनवार, गोविंद चौरसिया, श्रीमति शशि अग्रवाल, कुबेर सूर्यवंशी, अमृता रितेश पांडे, भारती दशरथ साहू, आराधना शुक्ला, श्रीमति कमलेश विश्वकर्मा, कमलेश साहू, संच समीति के मोरेश्वर मर्सकोले, अशोक गोहर, गोविंद डेहरिया, रामप्रसाद कुमरे, शिव मोहन सूर्यवंशी, संतकुमार यदुवंशी, मनोज सोनी, प्रदीप साहू, राजकुमार बट्टी, संतकुमार व्यास, अशोक व्यास, एवं अन्य सदस्यों का सहयोग मिला। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने भाग लिया।



