WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व छात्र दीपावली मिलन समारोह 02/11/24को

सिवनी यशो: –नगर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में विद्यालय के पूर्व छात्रों का दीपावली समारोह दिनांक 2 नवंबर 2024 दिन शनिवार को दोपहर 3:00 से सोमवारी चौक स्थित भवन के अंबेडकर सभागार में आयोजित किया गया है। विद्यालय में अध्ययन काल के दौरान अपनी स्वर्णिम् यादों को पुनर्जीवित करने की एवं उन्हें विद्यालय से पुनः जोड़ने के उद्देश्य से उपरोक्त आयोजन विवेकानंद बाल कल्याण समिति एवं पूर्व छात्र समिति जिला सिवनी

के संयोजकत्व में उपरोक्त आयोजन किया जा रहा है।
विवेकानंद बाल कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों एवम् पूर्व छात्र संयोजक समिति ने समस्त पूर्व छात्रों से आग्रह किया है की इस कार्यक्रम में सहभागी होकर सफल बनाए। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के व्यवस्थापक श्री नितिन चौधरी द्वारा दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!