धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

धूमधाम से निकाली गयी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

 

धूमधाम से निकाली गयी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा - Seoni News
सिवनी यशो:- श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर सिवनी नगर के शुक्रवारी स्थित राम मंदिर में रामजन्मोत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया । प्रात: से प्रभु श्रीाम की विशेष पूजा अर्चन के साथ दोपहर 12:00 बजे रामजन्म का उत्सव मनाया गया । इस कार्यक्रम मे ंबड़ी संख्या मे श्रद्धालुगण उपस्थित हुये । भक्तिमय भजनों और पूजन के साथ श्रीराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम के पश्चात शाम 4 बजे भगवान श्रीराम की भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी ।

धूमधाम से निकाली गयी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा - Seoni News
शोभायात्रा में शामिल होने के लिये नगर के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में अपनी अपनी टोलियों के साथ बड़ी संख्या में पहुँचे । गगनभेदी नारो के साथ प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली गयी ।
शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से निकलकर काली चौक से बरघाट नाका, गणेश मंदिर होते पुन: गांधी चौक शुक्रवारी होते हुए नेहरू रोड से गिरजा कुंड, दुर्गा चौक, मठ मन्दिर तालाब से होते हुए छिन्दवाड़ा चौक, गणेश मंदिर, महावीर मढिया, शंकर मढिया, नगर पालिका चौक से होते हुए पुन: नेहरू रोड से गांधी चौक वापिस पहुँची, जहां रात्रि में सभी भक्तजनों के प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों, युवाओ, महिलाओं व सनातनियो ने आयोजित विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button