संभागीय पुरुष वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सौमिल मर्सकोले प्रथम
Seoni 23 January 2026
बरघाट यशो:- छिंदवाड़ा में आयोजित संभागीय पुरुष वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बरघाट उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र सौमिल मर्सकोले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बावजूद सौमिल मर्सकोले ने उत्कृष्ट शक्ति, तकनीक और अनुशासन का परिचय देते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बरघाट क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
उल्लेखनीय है कि सौमिल मर्सकोले, जनपद पंचायत बरघाट में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ रामधारी सिंह मर्सकोले एवं माता श्रीमती निधि मर्सकोले के सुपुत्र हैं।
पारिवारिक संस्कार,
कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास को सौमिल की इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है।
सौमिल मर्सकोले वेट लिफ्टिंग की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार,
शिक्षकों, मित्रों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी सौमिल की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।



