सिवनी: जिला कांग्रेस समन्वय समिति का गठन, 14 सितम्बर बैठक
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है
Seoni 13 September 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी की समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में जिले के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
जिला कांग्रेस समन्वय समिति का गठन
समिति में वरिष्ठ नेताओं, संगठनात्मक पदाधिकारियों और विधानसभा स्तर पर प्रभारियों को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्य
संगठनात्मक पदाधिकारी
- नरेश मरावी – अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी
- सोहन वाल्मीकि – जिला प्रभारी, विधायक परासिया
- विवेक अवस्थी – जिला सहप्रभारी
- ठा. रजनीश सिंह – विधायक, केवलारी
- योगेन्द्र सिंह बाबा – विधायक, लखनादौन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता
- पूर्व विधायक – रमेशचंद जैन, श्रीमती नेहा सिंह, अर्जुनसिंह काकोडिया
- प्रदेश कांग्रेस महामंत्री – राजा बघेल, विनोद वासनिक
- प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि – असलम खान, विष्णु करोसिया, सेवकराम चन्द्रवंशी
- अन्य वरिष्ठ – सम्राट सिंह सरस्वार, ओमकार सिंह मरकाम, मोहनसिंह चंदेल, राजकुमार खुराना, श्रीमती रैनवती मानेश्वर
संगठन से जुड़े प्रतिनिधि
- युवा कांग्रेस – देवेंद्र ठाकुर (अध्यक्ष)
- महिला कांग्रेस – श्रीमती चित्रलेखा शाह नेताम (अध्यक्ष)
- कांग्रेस सेवादल – मुबारक खान (मुख्य संगठक)
- एनएसयूआई – धनंजयसिंह (अध्यक्ष)
- किसान कांग्रेस – रामायणसिंह सिसोदिया (अध्यक्ष)
- सोशल मीडिया विभाग – शिवदीप डहेरिया (अध्यक्ष)
- अनुसूचित जाति विभाग – नितिन डहेरिया (अध्यक्ष)
- आदिवासी कांग्रेस – विजय उइके (अध्यक्ष)
- अल्पसंख्यक विभाग – अनीस खान (अध्यक्ष)
- पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ – विनोद यादव (अध्यक्ष)
विधानसभा स्तर पर नियुक्त प्रभारियों की सूची
बरघाट विधानसभा से राहुल उइके, केवलारी विधानसभा से राकेश राजपूत, लखनादौन विधानसभा से संदीप बंटी जैन एवं राजेश दुबे, सिवनी विधानसभा से घनश्याम सनोडिया समिति में सदस्य होंगे।
विशेष बैठक का आयोजन
14 सितम्बर को इंदिरा भवन में बैठक
समिति के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की विशेष बैठक 14 सितम्बर 2025, रविवार को सुबह 11 बजे, इंदिरा भवन, सिवनी में आयोजित होगी।
नरेश मरावी की अपील
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
संबंधित खबरें:
कांग्रेस गतिविधियाँ |
केवलारी विधायक गतिविधि



