सिवनी-जबलपुर हाईवे पर अवैध डीजल जप्त, व्यवसायी सलमान खान गिरफ्तार
थाना छपारा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ढाबे से 100 लीटर अवैध डीजल जब्त किया
Illegal Diesel Seized Seoni-Jabalpur Highway
[ez-toc]
सिवनी, 03 मार्च 2026: थाना छपारा पुलिस ने सिवनी-जबलपुर हाईवे पर ग्राम बिजना-मुतिया स्थित ढाबे से अवैध रूप से भंडारित 100 लीटर डीजल जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर और अनुविभागीय अधिकारी अपुर्व भलावी के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।
Illegal Diesel Seized घटना का विवरण
मुखबिर की सूचना पर थाना छपारा की टीम तत्काल यू.पी. इलाहाबाद ढाबा रवाना हुई। ढाबे के पास खड़े सलमान खान (26 वर्ष, निवासी ग्राम बिजना-मुतिया, स्थाई निवासी ग्राम सुकतरा, थाना कुरई, जिला सिवनी) के पास से तीन प्लास्टिक की केन में कुल 100 लीटर डीजल जप्त किया गया।
सलमान खान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह डीजल उसने अवैध रूप से संग्रहित किया था। इसके साथ कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए जा सके। पुलिस अब डीजल के स्रोत की जांच कर रही है और संभावना है कि यह चोरी या अवैध तरीके से खरीदा गया हो।
आरोपी का विवरण
| क्रमांक | नाम | पिता का नाम | उम्र | स्थायी पता | वर्तमान पता |
|---|---|---|---|---|---|
| 01 | सलमान खान | शेख आरिफ खान | 26 वर्ष | ग्राम सुकतरा, थाना कुरई, जिला सिवनी | ग्राम बिजना-मुतिया |
Illegal Diesel Seized में जप्त सामग्री
- डीजल: 100 लीटर
- मूल्य: ₹9,500/-
सराहनीय पुलिस कार्य
- निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार
- प्रधान आरक्षक विनोद बघेल
- प्रधान आरक्षक मूलसिंह उइके
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने अवैध ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



