छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी विधायक दिनेश राय ने नगर में वितरित किये स्वीकृति पत्र

सिवनी यशो:-सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से पात्र लाडली बहनों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। आज सिवनी नगर के उपनगरीय भैरोगंज क्षेत्र में प्रात: 11:00 बजे से विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से घर-घर जाकर भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महात्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र बहनों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया एवं समस्त हितग्राहियों को शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर रविशंकर भांगरे पार्षद, अनूप मिश्रा, अभिजीत पचौरी जिला परियोजना अधिकारी, प्रवीण तिवारी सहित महिला बाल विकास विभाग एवं शहरी विकास अभिकरण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!