Tue, 10 Nov 2026 | 06:08:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री भगवान बिरसा मुंडा जयंती तीन दिवसीय भव्य आयोजनों के साथ मनाएगी मध्यप्रदेश सरकार, 14 से 16 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री भगवान बिरसा मुंडा जयंती तीन दिवसीय भव्य आयोजनों के साथ मनाएगी मध्यप्रदेश सरकार, 14 से 16 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण

गोवर्धन पूजा : दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 10, 2026 05:10 pm / Post views : 7

दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
शेयर करें:

करीब 300 गोवंशों का स्नान कराकर किया पूजन-अर्चन, खिचड़ी का लगाया भोग

सिवनी यशो:- केवलारी तहसील के समीपस्थ ग्राम छींदा स्थित दिशा गौशाला में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना के साथ यदुवंशियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक आहीरी नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

img-20261110-wa0016-6af302b8a5db6.webp

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौशाला में मौजूद लगभग 300 गायों एवं उनके बछड़ों को सुबह से दोपहर तक गौशाला के कर्मचारियों और संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा स्नान कराया गया। इसके पश्चात गौमाता का विधिवत पूजन-अर्चन कर उन्हें स्वादिष्ट खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस पूजन में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

ग्राम पंचायत छींदा की दिशा गौशाला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में इस वर्ष भी ग्राम एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

यदुवंशियों के आहीरी नृत्य ने बांधा समां

आयोजन का विशेष आकर्षण यदुवंशी समाज का पारंपरिक आहीरी नृत्य रहा। पारंपरिक लोक संस्कृति और उत्साह से परिपूर्ण इस नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गोवर्धन पूजा के धार्मिक उल्लास के बीच लोक संस्कृति की इस झलक ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छींदा की सरपंच श्रीमती सियाबाई रामप्रसाद उइके, गौशाला की प्रबंध संचालक श्रीमती वंदना ललित राय, श्रीमती विनीता राकेश सेन, अभिषेक सेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गहन सिंह भलावी, बसोरी लाल शिवेदी, श्याम बाबू झारिया, उपसरपंच राजकुमार उर्फ बम्मू यादव, श्याम यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, पंजी यादव, सचिन यादव, नंदकिशोर झारिया, प्रियांशु राय, अंकित राय, मनीष राय, संजय झारिया, करण झारिया, रामनाथ, जित्तू शिवेदी, मनोज केवट, टेकसिंह, मुकेश अरमोती, संकेत अहिरवार सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

वहीं समाजसेवी महिलाओं में श्रीमती इंदिरा राय एवं सावित्री भगदिया सहित अन्य महिलाओं ने भी सहभागिता की।

गोसेवा, धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के संगम के रूप में दिशा गौशाला का यह आयोजन क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें