Sat, 21 Nov 2026 | 03:15:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग! तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग!

557वें प्रकाश पर्व : 21 नवंबर निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, पंजाब का गतका दल दिखाएगा हैरतअंगेज करतब

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2026 09:35 am / Post views : 10

21 नवंबर निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, पंजाब का गतका दल दिखाएगा हैरतअंगेज करतब
शेयर करें:

गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सजेगा सिवनी, पंज प्यारे और लुधियाना के रागी जत्थे कीर्तन से बांधेंगे समां

Seoni, 20 November 2026

सिवनी यशो:- सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (गुरुनानक जयंती) के पावन अवसर पर गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा सिवनी द्वारा 21 नवंबर 2026 को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। नगर कीर्तन में पंजाब से आ रहा विशेष गतका दल अपने हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन से आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। वहीं गुरु जी के पंज प्यारे और शब्द कीर्तन की मधुर स्वर लहरियां नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेंगी।

पंजाब का गतका दल दिखाएगा शौर्य और साहस

गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा के प्रधान राजा भाटिया ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा पहुंचकर संपन्न होगा।

नगर कीर्तन में गुरु जी के पंज प्यारे की अगुवाई के साथ पंजाब से आ रहा विशेष गतका दल अपनी पारंपरिक युद्धकला और शौर्य प्रदर्शन से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करेगा।

लुधियाना के रागी जत्थे का शब्द कीर्तन होगा विशेष आकर्षण

सभा के उपाध्यक्ष हीरानंद छांगवानी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 21 नवंबर को आयोजित नगर कीर्तन में लुधियाना से पधारे विशेष कीर्तन रागी गुरविंदर सिंघ (टोनी वीर जी) द्वारा शब्द कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण रहेगी।

गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा सिवनी ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से नगर कीर्तन तथा प्रकाश पर्व के आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें