लंबे उपचार के बाद ली अंतिम सांस, स्व. लाजपत राय मोदी परिवार की थीं वरिष्ठ सदस्य
Seoni, 07 November 2026
सिवनी यशो:- कान्हीवाड़ा के प्रतिष्ठित स्वर्गीय लाजपत राय मोदी परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सुशीला देवी मोदी का लंबे उपचार के बाद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।
वे स्वर्गीय महेश चंद मोदी की धर्मपत्नी तथा आनंद मोदी एवं अरुण मोदी की पूज्य माताजी थीं। उनका अंतिम संस्कार गत दिवस किया गया, जिसमें परिजनों एवं शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
शोकाकुल परिवार में रामकुमार मोदी, दिलीप मोदी, आनंद मोदी, अरुण मोदी एवं तनय मोदी (बाबू) सहित समस्त मोदी परिवार शामिल है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।