Tue, 10 Nov 2026 | 06:59:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री भगवान बिरसा मुंडा जयंती तीन दिवसीय भव्य आयोजनों के साथ मनाएगी मध्यप्रदेश सरकार, 14 से 16 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री भगवान बिरसा मुंडा जयंती तीन दिवसीय भव्य आयोजनों के साथ मनाएगी मध्यप्रदेश सरकार, 14 से 16 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम दिशा गौशाला छींदा में श्रद्धा और उत्साह से हुई गोवर्धन पूजा, यदुवंशियों का आहीरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन

ट्रक पलटा : बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 10, 2026 06:22 pm / Post views : 2

बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित
शेयर करें:

कार को बचाने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन, एनएच-44 की नई सड़क पर लगातार हो रहे हादसों ने बढ़ाई चिंता

छपारा यशो:- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी माता मंदिर के पीछे सोमवार रात करीब 12:30 बजे सोलर पैनल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर को हल्की चोटें आईं, हालांकि दोनों सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर ट्रक में लदा सामान बिखर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत (गुजरात) से सोलर पैनल लेकर गुवाहाटी जा रहा ट्रक क्रमांक MH-15-JC-9299 छपारा से लगभग आठ किलोमीटर दूर बंजारी माता मंदिर के पीछे पहाड़ी काटकर बनाई गई सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

ट्रक चालक देवीदास शिवाजी सांवले के अनुसार पीछे से आ रही एक कार अचानक ओवरटेक करते हुए ट्रक के बेहद नजदीक आ गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक को हल्की चोटें आईं।

नई सड़क पर भी नहीं थम रहे हादसे

गौरतलब है कि बंजारी घाटी के पुराने मार्ग पर घुमावदार और खतरनाक मोड़ों के कारण लगातार दुर्घटनाएं होती थीं। इन्हीं हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पहाड़ियों को काटकर सीधी सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब नवीन सड़क पर ढलान और ऊंची पुलिया के समीप भी दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।

इस हिस्से में पूर्व में भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच सड़क की डिजाइन, ढलान और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

आखिर कब होगा खतरनाक स्थल का स्थायी समाधान?

जिस सड़क का निर्माण दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किया गया था, उसी हिस्से में बार-बार वाहनों का अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होना चिंता का विषय है। जरूरत है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस स्थान का तकनीकी निरीक्षण कराए और ढलान, पुलिया, संकेतक, चेतावनी बोर्ड तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करे।

समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि इस मार्ग पर भविष्य में किसी बड़े और जानलेवा हादसे की पुनरावृत्ति न हो।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष