Sat, 21 Nov 2026 | 02:15:04 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग! तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग!

ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व : विश्व धरोहर सप्ताह : आज इतिहास और विरासत से रूबरू होंगे सिवनीवासी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2026 07:02 pm / Post views : 18

विश्व धरोहर सप्ताह : आज इतिहास और विरासत से रूबरू होंगे सिवनीवासी
शेयर करें:

जिला पुरातत्व संग्रहालय में होगा विशेष भ्रमण कार्यक्रम, विद्यार्थी और युवा जान सकेंगे जिले की ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व

Seoni, 20 November 2026

सिवनी यशो:- जिले की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत से आमजन को परिचित कराने के उद्देश्य से विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार 21 नवंबर को जिला पुरातत्व संग्रहालय, सिवनी में विशेष संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे डिप्टी कलेक्टर महेश अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में रानी दुर्गावती संग्रहालय के अधीनस्थ जिला पुरातत्व संग्रहालय सिवनी द्वारा इस आयोजन की तैयारी की गई है।

संग्रहाध्यक्ष जिला पुरातत्व संग्रहालय के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्राचीन कला और इतिहास को करीब से जानने का मिलेगा अवसर

संग्रहालय भ्रमण के दौरान आगंतुकों को यहां संरक्षित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं, प्राचीन कला, संस्कृति और विरासत के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह आयोजन जिले के इतिहास को समझने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह पहल केवल ऐतिहासिक वस्तुओं के अवलोकन तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत के महत्व से परिचित कराने और उसके संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

आयोजकों ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम में सहभागिता कर जिले की ऐतिहासिक धरोहर को जानने और समझने का आग्रह किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें