सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक : कार्यक्रम को प्रभावी बनाने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक क्षेत्र को सक्रिय करने के निर्देश
सेवा पखवाड़ा एवं आदिकर्मयोगी अभियान की तैयारियों की समीक्षा
Seoni 08 September 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा एवं आदिकर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेशभर के संभाग आयुक्त, कलेक्टर एवं विभाग प्रमुख शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान-
विभागवार सौंपी गई जिम्मेदारियों का अक्षरश: पालन किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश से शुभारंभ होगा,
इसलिए कार्यक्रमों की तैयारियां व्यवस्थित और समयबद्ध रूप से की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में कलेक्टरों के निर्देशन में योजनाबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सक्रिय सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोडऩे पर भी बल दिया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिवनी जिले से कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय,
अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपरांत कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिले के सभी अधिकारियों को विभागवार सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूर्णत: पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में सभी विभाग निर्धारित कार्यों को गंभीरता एवं
पारदर्शिता से संपन्न करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से लाभांवित हो सकें।
https://mohua.gov.in/upload/uploadfiles/files/Mission-Karmayogi-AR-Hindi-08-07-2025.pdf



