WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 171 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने दिए शीघ्र समाधान के निर्देश

अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

Seoni, 09 September 2025

सिवनी यशो:- प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर सुश्री जैन ने आमजन से प्राप्त विभिन्न शिकायतों एवं आवेदनों की गंभीरता से सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समाधान समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।

विभिन्न विषयों पर आए आवेदन

जनसुनवाई में कुल 171 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से –

  • ग्राम कान्हीवाड़ा निवासी जुबेदा बी द्वारा भूमि सीमांकन का आवेदन।

  • ग्राम पीपरवानी कुरई निवासी संतोष ठाकरे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग।

  • ग्राम जमुनिया (थाना बंडोल) निवासी रितेश पुसू द्वारा जंगली जानवरों से नष्ट हुई फसल का मुआवजा।

  • संजय कॉलोनी छपारा निवासी आबिद खान द्वारा सुलभ शौचालय की राशि दिलाए जाने का आवेदन।

  • केवलारी निवासी मनीराम नागोत्रा द्वारा निराश्रित पेंशन दिलाए जाने की मांग।

  • ग्राम इंदावाड़ी सिवनी निवासी धानू मरकाम द्वारा वृद्धा पेंशन एवं आधार कार्ड अपडेट कराने का आवेदन।

  • ग्राम पिपरिया बरघाट निवासी पार्वती बाई मरकाम द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः प्रारंभ कराने की मांग।

  • ग्राम भरदा लखनादौन निवासी सुशीला उइके द्वारा आंगनवाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति का आवेदन।

  • सिवनी निवासी जय कुमार नागोत्रा द्वारा आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार का आवेदन।

  • बरघाट निवासी ममता यादव द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं अंतिम संस्कार सहायता राशि की मांग।

  • ग्राम मुंगवानीकला सिवनी निवासी मुनेश ठाकुर द्वारा फसल नुकसान की मुआवजा राशि।

  • ग्राम धनककड़ी लखनादौन निवासी विजय नाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की शेष किश्त।

  • ग्राम बांद्रा थाना बंडोल निवासी संतोष निरवेती द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का आवेदन।

  • ग्राम विजयपानी सिवनी निवासी फिरदोस खान द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि।

  • ग्राम समनापुर केवलारी निवासी कृष्ण कुमार डेहरिया द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।

  • इंदिरा वार्ड केवलारी निवासी संतकुमार यादव द्वारा मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ।

  • ग्राम कोहका (कुरई) में विद्युत प्रदाय हेतु आवेदन।

  • ग्राम बदलापुर कुरई निवासी कंचन सिंह कहार द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग।

  • ग्राम मेहलोन सिवनी निवासी झनकलाल धुर्वे द्वारा मुआवजा राशि की मांग।

  • ग्राम पाटन लखनादौन निवासी तीरथ प्रसाद भलावी एवं अन्य द्वारा श्मशान घाट निर्माण का आवेदन।

  • ग्राम बिछुआ सिवनी निवासी शिवशंकर डहेरिया द्वारा पात्रता पर्ची की मांग।

  • ग्राम बीजासेन घंसौर निवासी कमलेश गिरी गोस्वामी द्वारा भूमि ऋण पुस्तिका दिलाए जाने का आवेदन।

  • सिवनी निवासी साधना मरकाम द्वारा आवास योजना का लाभ।

  • ग्राम ढाना हथनापुर निवासी सवेरी लोधी द्वारा लाड़ली बहना योजना का लाभ।

इनके अतिरिक्त भी अनेक विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए।

कलेक्टर के निर्देश

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही करने और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://seoni.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B7%C2%B2%C2%B9%C3%8E%C2%B1%C2%B8%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B4%C2%B4&pubdate=07/29/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!