छिंदवाड़ाधर्मलाइफस्टाइल

प्रति सोमवार को होती है शिवाजी महाराज की आरती, एक छोटी सी पहल बन गई समाज के लिए मिसाल

Chhindwara, 09 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- मराठा समाज के आराध्य देव और स्वराज्य के संस्थापक वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल युद्ध नीति और प्रशासन के लिए विख्यात रहे, बल्कि उन्होंने समाज को धर्म, संस्कृति और न्याय के सूत्र में पिरोने का कार्य भी किया। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए छिंदवाड़ा के मराठा समाज के युवाओं ने ‘अराध्य पूजन ग्रुप’ की स्थापना की है, जो प्रत्येक सोमवार शाम 6:30 बजे शिवाजी चौक स्थित प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और आरती करते हैं।

यह श्रंखला लगातार पिछले 25 सप्ताहों से बिना किसी अवरोध के जारी है। इसी क्रम में इस सोमवार, 9 जून को भी श्रद्धाभाव से आरती व पूजन संपन्न हुआ।

आरंभ में कुछ युवाओं की एक छोटी-सी पहल आज समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। अब यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बन चुका है।

इस पुनीत कार्य की नींव रखने वालों में राहुल कदम, सोनू गाडगे, अंचल गायकवाड़, अनमोल गाडगे, तन्मय ठोकरे और अंशुल गाडगे प्रमुख हैं। इनके साथ अब समाज के अन्य लोग भी जुड़ते जा रहे हैं, जो शिवाजी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के इस प्रयास को नई दिशा दे रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!