छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर बना दिया शॉपिंग कॉम्लेक्स, तलघर

कॉलोनी के निवासियों ने की कलेक्टर से शिकायत, कार्रवाई की मांग

Chhindwara 02 April 2025
छिंदवाड़ा यशो :- शहर के परासिया रोड स्थित सांधी ब्रदर्स के पश्चिम में सरकारी नाले की जमीन पर अवैध रूप से शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं तलघर का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, निगम द्वारा पार्वती नगर एवं सरकार कॉलोनी वासियों के लिए बनाए गए मार्ग पर भी अतिक्रमण किया गया है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संकरी सड़क पर वाहनों की पार्किंग के कारण स्थिति और भी विकट हो गई है, जिससे यातायात अवरुद्ध हो रहा है। भविष्य में इस अतिक्रमण के कारण विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है

प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल**

यह मामला प्रशासन के संज्ञान में पहले ही कई बार लाया जा चुका है। स्थानीय नागरिकों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पांच बार लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण भी नहीं किया गया है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों की मांग – त्वरित कार्यवाही हो** निवासियों ने जिलाधीश महोदय से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button