सिवनी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से गूंजा श्री सिटी, भाजपा दक्षिण मंडल ने किया वृक्षारोपण

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कार्यकर्ताओं ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

भाजपा दक्षिण मंडल वृक्षारोपण कार्यक्रम – वृक्षारोपण के बाद संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

Seoni 05 June 2026
सिवनी यशो:- विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत श्री सिटी स्थित रानी दुर्गावती वार्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे जून माह में विभिन्न जनसंपर्क एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी श्रृंखला में आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुका है।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान समाज को भावनात्मक रूप से प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

वृक्षारोपण के बाद हुई संगठनात्मक बैठक

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात भाजपा दक्षिण मंडल की संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री द्वय संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर , पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे,

जिला उपाध्यक्ष द्वय आनंद शर्मा, संतोष नगपुरे, जिला मंत्री द्वय गोपाल पवमे , मुनिया टाँक, नरेन्द्र टाँक, अभिषेक दुबे, राजू यादव, बादल बैन, भूपेंद्र मिश्रा, संजय सोनी,

दिलीप गोस्वामी, सुशील कश्यप, रानू ठाकुर, दीपक बघेल, नीलिमा जंघेला, अनीता कश्यप, राजा पराते, नरेश मानाठाकुर, ऋषभ चौरसिया ,

आसिफ खान अस्सू भाई, सुनील साहू खुशहाल मानाठाकुर, युवराज मानठाकुर, सत्यम सूर्यवंशी, हितेंद्र साहू, सरजू सदाफल अशोक बरमैया ,गजेंद्र आवले , इलू मालवीय साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://usof.gov.in/hi/ek-ped-maa-ke-naam

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button