धर्मछिंदवाड़ा

सेवा, साधना और सत्संग के साथ धूमधाम से मनाया गया गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव

श्री श्री रविशंकर जन्मोत्सव छिंदवाड़ा सेवा, साधना और सत्संग के साथ मनाया गया गुरुदेव

Chhindwara 14 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:-Sri Sri Ravi Shankar
के 70वें जन्मोत्सव एवं Art of Living Foundation के 45 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छिंदवाड़ा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेवा, साधना, सत्संग, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महा सुदर्शन क्रिया में शामिल हुए सैकड़ों साधक

जिला टीचर कोऑर्डिनेटर Krishna Uttam Rajput ने बताया कि 13 मई को सुबह 7 बजे रघुवंशम लॉन, सिवनी रोड में महा सुदर्शन क्रिया आयोजित की गई।

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने गुरुदेव की वाणी में महा सुदर्शन क्रिया का अनुभव प्राप्त किया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

शाम 7:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ Indra Prasad Tripathi द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके बाद गुरु पूजा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुंबई से आए डॉ. अभिनव दुबे ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर साधक भावविभोर होकर झूम उठे।

 बच्चों के लाइव डेमो ने किया सभी को आश्चर्यचकित

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा 8 से 13 वर्ष के बच्चों द्वारा प्रस्तुत इनट्यूशन प्रोग्राम का लाइव डेमो रहा।

बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर नोटों के नंबर पहचानकर और फोटो पहचानकर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रस्तुति को देखकर सांसद भी प्रभावित हुए।

साधकों का किया गया सम्मान

गुरुदेव के जन्मोत्सव पर सेवा कार्यों में योगदान देने वाले साधकों का सम्मान भी किया गया।

अंतरराष्ट्रीय आश्रम बेंगलुरु की ओर से Neeraj Wankhede, Monika Parihar Bais एवं Laxmi Bai Ghagre को ट्रॉफी और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।

 सांसद बंटी साहू ने की संस्था की सराहना

Bunty Vivek Sahu ने अपने संबोधन में कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था देश के करोड़ों लोगों को सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दे रही है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में ऐसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रक्तदाताओं को पौधे देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले साधकों को एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सत्संग का समापन गुरुदेव की आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/lara-dutta-bhupathi-wishes-gurudev-sri-sri-ravi-shankar-on-his-70th-birthday-shares-photos-on-social-media-2026-05-13

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button